मासूम छात्रों से छेड़छाड़ करने वाला शिक्षक गिरफ्तार:पुलिस से बोला- गलती हो गई, माफ कर दीजिए; सरकारी आवास में करता था अश्लील हरकतें

भिण्ड के रौन क्षेत्र के जवाहर नवोदय विद्यालय बिरखड़ी में छात्रों से छेड़खानी करने वाले संविदा शिक्षक विनोद सोनी को रौन पुलिस ने गिरफ्तार किया गया है। आरोपी से पूछताछ के बाद पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी विनोद कुमार सोनी, निवासी लोहार गांव, गुनौर जिला पन्ना, नवोदय विद्यालय में कंप्यूटर साइंस का संविदा शिक्षक था। आरोपी बीते चार महीने से छात्रों को अपने सरकारी आवास में बुलाकर अश्लील हरकतें कर रहा था। अब तक सात छात्रों ने उसके खिलाफ शोषण की शिकायत की है। इस दौरान आरोपी पुलिस के सामने गिड़गिड़ाते नजर आया। इस दौरान आरोपी माफी भी मांगता रहा। गौरतलब है कि स्कूल के प्राचार्य बृजेश कुमार को छात्रों ने 25 मार्च को पूरी घटना की जानकारी दी थी। प्रारंभिक जांच के बाद प्राचार्य ने रौन थाने में शिक्षक के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कराया। मामला सामने आने के बाद से ही आरोपी फरार था। पुलिस ने आरोपी को घेराबंदी के बाद पुलिया से पकड़ा, वह भागने की फिराक में था। फिलहाल आरोपी जेल में है और पुलिस आगे की जांच में जुटी है।