15से 17 अप्रैल तक शहर में नहीं होगा वाटर सप्लाय:पाइप लाइन इंटरकनेक्ट और लीकेज सुधार कार्य के चलते बंद रहेगी सप्लाई

मध्यप्रदेश अर्बन डेवलपमेंट कंपनी के अंतर्गत टाटा प्रोजेक्ट लिमिटेड द्वारा शहर में पाइप लाइन मरम्मत कार्य किया जाएगा। इस दौरान सिविल लाइन चौराहे से विट्‌ठलनगर टंकी तक स्थापित 400 एमएम ग्रेविटी पाइप लाइन को चार स्थानों पर इंटर कनेक्ट किया जाएगा। साथ ही क्षतिग्रस्त लाइनों में लीकेज की मरम्मत भी की जाएगी। नगर निगम की जलप्रदाय शाखा के अनुसार, मरम्मत कार्य के चलते 15 अप्रैल सुबह 8 बजे से 16 अप्रैल सुबह 8 बजे तक राजघाट परियोजना के पंपों का संचालन बंद रहेगा। इस दौरान संपूर्ण शहर में 24 घंटे तक जलापूर्ति बाधित रहेगी। विशेष प्रभावित क्षेत्र विट्ठलनगर टंकी क्षेत्र, रेलवे क्षेत्र, शास्त्री वार्ड और सुभाष नगर के आंशिक क्षेत्रों में जलापूर्ति 48 घंटों तक प्रभावित रहेगी। इन क्षेत्रों में 15 अप्रैल सुबह 8 बजे से 17 अप्रैल सुबह 8 बजे तक पानी की आपूर्ति बंद रहेगी। निगम प्रशासन ने बताया कि मरम्मत कार्य पूर्ण होने के बाद 17 अप्रैल से जलप्रदाय पूर्व व्यवस्था के अनुसार बहाल कर दिया जाएगा।