मेकअप आर्टिस्ट अन्नपूर्णा मिश्रा को मिला सम्मान:टीवी एक्ट्रेस परिधि शर्मा ने किया सम्मानित, बच्चों ने प्लास्टिक मुक्त भारत का दिया संदेश

महराजगंज के श्यामदेउरवा क्षेत्र में स्थित एपीएम एकेडमी की शिक्षिका अन्नपूर्णा मिश्रा को विशेष सम्मान मिला है। मल्लिका ए अवध द्वारा आयोजित कार्यक्रम में उन्हें बेस्ट मेकअप आर्टिस्ट का पुरस्कार दिया गया। टीवी सीरियल 'जोधा अकबर' की मुख्य अभिनेत्री परिधि शर्मा ने अन्नपूर्णा को एवार्ड, ट्रॉफी और मोमेंटो प्रदान किया। यह सम्मान उनके बेहतरीन योगदान और प्रदर्शन के लिए दिया गया। कार्यक्रम में एक विशेष आकर्षण बच्चों द्वारा किया गया रैंप वॉक रहा। इस प्रदर्शन के माध्यम से बच्चों ने प्लास्टिक मुक्त भारत का संदेश दिया। उनके प्रदर्शन ने सभी दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। समारोह में महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव, दुर्गेश बजाज और पन्नेलाल पासवान सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। कार्यक्रम संयोजक श्वेता तिवारी ने सभी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने सभी से प्लास्टिक का उपयोग बंद करने की अपील की।