सोनभद्र में मौसम विभाग की चेतावनी:आंधी-तूफान और वज्रपात से बचाव के लिए जिला प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी

जिलाधिकारी बी.एन. सिंह के निर्देश पर जिला आपदा प्रबंधन विभाग मौसम की गतिविधियों पर लगातार नजर रख रहा है। अपर जिलाधिकारी (वि.रा.) सहदेव कुमार मिश्र ने बताया कि आंधी-तूफान और खराब मौसम में वज्रपात की घटनाएं बढ़ जाती हैं। इससे जान-माल का नुकसान हो सकता है। प्रशासन ने लोगों को सुरक्षा के लिए कई सावधानियां बरतने की सलाह दी है। वज्रपात के दौरान पक्के मकान में शरण लें। खिड़की-दरवाजे से दूर रहें। पेड़, मोबाइल टावर, बिजली के खंभे और जलाशयों से दूरी बनाएं। बच्चों को बाहर न खेलने दें। लोहे की वस्तुओं को न छुएं। खुले में फंसने पर कानों को बंद कर घुटनों के बल बैठ जाएं। मौसम की जानकारी के लिए 'दामिनी' और 'सचेत' एप डाउनलोड करें। इनसे समय रहते चेतावनी मिल सकती है। आंधी-तूफान के दौरान टिन की छत, होर्डिंग और क्षतिग्रस्त मकानों से दूर रहें। घर के बाहर रखी भारी वस्तुओं को बांधकर रखें। तैराकी या नौकायन न करें। धातु के छाते का प्रयोग न करें। घरों में चल रहे भारी विद्युत उपकरणों को प्लग से निकाल दें। खुले वाहनों में यात्रा न करें।यात्रा कर रहे हैं तो सुरक्षित स्थान देखकर रुक जाएं।आँधी तूफान के दौरान धारदार एवं नुकीली वस्तुओं को खुले में ना रखें और पेड़ की शरण में ना जायें।