रतलाम में मावठे से बदला मौसम:24 घंटे में दोपहर का तापमान 5 डिग्री लुढ़का, सर्द हवाओं से बढ़ी ठिठुरन

साल के आखिरी दिनों में ठंड ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। दो दिन पहले गिरे मावठे के बाद मौसम पूरी तरह से ठंडा हो चुका है। सर्द भरी ठंडी हवाओं के कारण ठिठुरन बढ़ चुकी है। आसमान में बादलों में डेरा डाल रखा है। पिछले 24 घंटे में दोपहर के तापमान में 5 डिग्री की कमी आई है। रविवार सुबह 10 बजे तक हल्का-हल्का कोहरा छाया रहा है। वहीं धूप ना के बराबर रही। पिछले 24 घंटे में तापमान की बात करें तो शनिवार को 23 डिग्री सेल्सियस तापमान था। जो कि एक दिन पहले शुक्रवार को 28 डिग्री था। मावठे के बाद दोपहर का तापमान 5 डिग्री लुढ़क गया। रात का तापमान -0.3 बढ़ा है। शनिवार रात तापमान 16.5 डिग्री था। इसके पहले शुक्रवार को 16.2 डिग्री था। रविवार दोपहर भी तापमान में कमी की संभावना है। इधर, ठंडी से बचने के लिए नगर निगम ने अलग-अलग जगह चौराहों पर अलाव लगाए गए। आगे कैसा रहेगा मौसम मौसम वैज्ञानिक प्रदीप कुमार गुप्ता ने अनुसार पश्चिमी-उत्तरी भारत में वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव है। एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन भी गुजर रहा है। इस वजह से पिछले दो दिन तक ओले गिरे और बारिश हुई। रविवार से बारिश की एक्टिविटी कम होगी, लेकिन कुछ जिलों में बारिश होने के आसार हैं। नए साल की पहली सुबह तेज सर्दी पड़ेगी।