राजगढ़ में 14 साल की नाबालिग से दुष्कर्म:आरोपी ने घर में घुसकर किया रेपा, पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज

राजगढ़ में एक 14 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता की नानी की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक यह घटना 25 अक्टूबर से 25 नवंबर 2024 के बीच की है। गुना जिले के चोपना गांव का रहने वाला हेमंत पिता रामस्वरूप मीणा बाराद्वारी, राजगढ़ में पीड़िता के घर में घुस गया। आरोपी ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ BNS की धारा 64, 332(b), 351(3) और पॉक्सो एक्ट की धारा 3/4 के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर कठोर कार्रवाई की जाएगी।