रात में ताज देखना है, तो जल्द बुक कराइए टिकट:शरद पूर्णिमा पर सभी स्लाट फुल, पर्यटक नहीं छोड़ना चाहते खास मौका

17 अक्टूबर को शरद पूर्णिमा है। आगरा में इसको लेकर खास उत्साह है। पर्यटक किसी तरह के रोमांच को छोड़ना नहीं चाहते। यही वजह है कि 17 तारीख का स्लॉट पूरी तरह भर गया है। सभी टिकट बुक हो चुकी हैं। 15 से 19 अक्टूबर में अब सिर्फ 19 अक्टूबर में कुछ स्लॉट खाली है। ऐसे में अगर आप ने अभी तक टिकट बुक नहीं किए हैं, तो 19 तारीख को चांद की दूधिया रोशनी से नहाते हुए ताजमहल को देख सकते हैं। शरद पूर्णिमा पर ताजमहल पर नजर आने वाली चमकी का क्रेज पर्यटकों में देखने को मिल रहा है। 15 से 19 अक्टूबर तक होने वाले ताजमहल रात्रि दर्शन को पर्यटकों ने 16 वे 17 अक्टूबर की सभी टिकटें बुक करा ली हैं। शरद पूर्णिमा में रात्रि दर्शन में रात 8 बजे से 12 बजे तक के आधा-आधा घंटे के स्लाट में पर्यटकों को 50-50 के ग्रुप में प्रवेश दिया जाता है। एक दिन में अधिकतम 400 पर्यटक ही रात्रि दर्शन कर सकते हैं। ऑनलाइन टिकट बुकिंग से रविवार शाम 7 बजे तक 16 व 17 अक्टूबर के सभी टिकट बुक हो चुके थे। 18 को ताजमहल बंद रहेगा। 19 अक्टूबर के सभी स्लाटों में जरूर टिकट उपलब्ध है। टिकट बुकिंग के लिए इस लिंक पर क्लिक करें- आगरा का ताजमहल