रायबरेली में नहाने गए 2 युवक गंगा में बहे:पुलिस गोताखोर की मदद से करा रही दोनों की तलाश, अनहोनी की आशंका से परिजन परेशान

रायबरेली में शनिवार की दोपहर गंगा में नहा रहे 3 युवकों में 2 नदी में बह गए। चिल्लाने की आवाज सुनकर पहुंचे आसपास के लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस और प्रशासन की टीम गोताखोर की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही है। कई घंटे बीतने के बाद भी दोनों युवकों का सुराग नहीं लगा। जिससे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मामला गदागंज थाना क्षेत्र के पयागपुर गंगा घाट का है। बताया जा रहा है कि आज दोपहर मो. तोहिर (20), मो शान (18) और मो. फहाद 22 निवासी गदागंज प्यागपुर गंगा घाट पर नहाने आये थे। जिसमें अचानक से तीनों युवक गहराई में जाकर लहरों में फंस गए। जिसमें से मो. फहाद किसी तरह बच गया। लेकिन मो तोहिर व मो शान नदी के बहाव में फंस करके आगे चले गए। अंदेशा जताया जा रहा है। पुलिस और गोताखोर मौके पर पहुंचे व दोनों युवकों की तलाश में लग गए। दोनों युवकों की तलाश जारी
सीओ डलमऊ अरुण नोवहार ने बताया कि तीनों युवक अस्थाई पयागपुर घाट के पास नहा रहे थे। इसी बीच तीनों में से एक युवक नदी की गहराई में फंस गया। उसको बचाने के लिए दोनों युवकों ने प्रयास किया। जिसमें वे विफल रहे। इस बीच मो फहाद थोड़ा बहुत तैरना जानता था तो तैरकर बाहर आ गया, लेकिन अन्य दोनों युवक नदी में बह गए। मौके पर पुलिस में गोताखोर के साथ-साथ एनडीआरएफ की टीम को भी बुला लिया गया है। दोनों युवकों तलाश की जा रही है।