रेप पीड़ित मूक-बधिर बच्ची की 6 दिन बाद मौत:राजगढ़ में सोते हुए उठा ले गया था आरोपी; जंगल में बेहोश पड़ी मिली थी

राजगढ़ जिले के नरसिंहगढ़ में रेप का शिकार 11 साल मूक-बधिर बच्ची की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद बच्ची को भोपाल के हमीदिया अस्पताल में भर्ती किया गया था। 3 फरवरी को उसे कमला नेहरू अस्पताल में‎ शिफ्ट किया गया था, जहां दो सर्जरी की गई, लेकिन गंभीर इंटरनल चोटों के कारण जान नहीं बचाई जा सकी। शुक्रवार रात 10 बजे डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, पुलिस को अब तक आरोपी का कोई सुराग नहीं मिला है। वारदात की सूचना मिले के बाद पुलिस गांव और आसपास संदिग्ध की तलाश कर रही है, लेकिन अब तक उसके हाथ कुछ नहीं लगा है। 1 फरवरी की रात को झोपड़ी से अगवा हुई थी कुरावर थाना प्रभारी संगीता शर्मा ने बताया कि 1 फरवरी की रात बच्ची दादी-चाचा के बीच झोपड़ी में सोई हुई थी। इसी दौरान आरोपी ने उसे झोपड़ी से उठाया और जंगल ले ‎जाकर रेप किया। रात‎ 2 बजे दादी की नींद खुली तो बच्ची को अपने पास न पाकर वो चिल्लाई। शोर सुनकर चाचा और आसपास के लोग भी जाग गए। जंगल में खून से लथपथ हालत में मिली थी बच्ची परिवार और पड़ोसियों ने रात भर बच्ची को खोजा, लेकिन वह‎ नहीं मिली। 2 फरवरी की सुबह 10 बजे ‎दादी और बुआ जंगल ‎गईं। वहीं नीम के पेड़ के पास बच्ची सुध हालत में पड़ी मिली। वो ‎खून से लथपथ थी। दादी और बुआ‎ बच्ची को घर ले आए। ‎‎उसके प्राइवेट पार्ट से ब्लीडिंग हो रही थी। दोनों पैर भी खून से सने थे।‎ तभी आशंका हुई कि उसके साथ कुछ गलत हुआ है। दादी बोली थी- रिपोर्ट कैसे लिखाएं, डर लगता है एफआईआर लिखवाने वाले पड़ोसी ने बताया कि जब उनकी बहन ने बच्ची की दादी से रिपोर्ट के ‎लिए कहा तो उन्होंने कहा, हमें डर लगता है। हमारे‎ तो आगे-पीछे कोई नहीं है। बच्ची का चाचा बीमार‎ रहता है। इस पर फिर बच्ची के पड़ोसी ने डायल 1098 पर कॉल कर सूचना दी। थोड़ी ‎देर बाद डायल 100 से फोन आया, जिस‎ पर वारदात की जानकारी दी। कुछ देर बाद ‎एम्बुलेंस और डायल 100 आ गई। बच्ची को ‎नरसिंहगढ़ अस्पताल लेकर गए, वहां से उसे‎ भोपाल रेफर किया गया। भोपाल में इलाज, गुरुवार को बिगड़ी तबीयत भोपाल में वेंटिलेटर पर सांसें ले ‎रही बच्ची की गुरुवार को ज्यादा तबीयत ‎बिगड़ गई थी। इससे सभी घबरा गए थे।‎ आईजी अभय सिंह, एसपी आदित्य मिश्रा ‎और तमाम पुलिस अधिकारी उसका ‎हाल-चाल जानने भी पहुंचे थे। उसकी‎ सुरक्षा में शुक्रवार शाम तक दो महिला ‎और दो मेल पुलिसकर्मी तैनात थे।‎ इससे जुड़ी ये खबर भी पढ़ें- मूक-बधिर बच्ची से रेप, सुबह जंगल में मिली राजगढ़ जिले के नरसिंहगढ़ में 11 साल की मूक-बधिर लड़की के साथ रेप का मामला सामने आया है। पीड़िता मानसिक रूप से विक्षिप्त बताई जा रही है। अज्ञात आरोपी ने रविवार रात नरसिंहगढ़ रेस्ट हाउस के पीछे स्थित संजय नगर के जंगल में वारदात को अंजाम दिया। पढ़ें पूरी खबर...