यूपी बोर्ड परीक्षा 18 फरवरी से शुरू:3 हजार शिक्षक, 129 केंद्रों पर 90 हजार से अधिक छात्र देंगे परीक्षा

लखीमपुर खीरी में यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाएं 18 फरवरी से शुरू होंगी। जिला प्रशासन ने इन परीक्षाओं की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए सक्रिय रूप से काम शुरू कर दिया है। बुधवार को गुरु नानक इंटर कॉलेज में एडीएम नरेंद्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक में जोनल, सेक्टर, स्टेटिक मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापक और विभिन्न विभागों के अधिकारियों को विस्तृत दिशा-निर्देश दिए गए। एडीएम नरेंद्र कुमार सिंह ने स्पष्ट किया कि परीक्षा की शुचिता से किसी भी हालत में समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने प्रश्नपत्रों की सुरक्षा, वितरण और संधारण की प्रक्रिया पूरी गोपनीयता और पारदर्शिता के साथ संपन्न कराने के निर्देश दिए। सभी अधिकारियों को परीक्षा अवधि के दौरान विशेष सतर्कता बरतने को कहा गया। कुल केंद्र और परीक्षार्थी इस वर्ष जिले में कुल 129 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। बोर्ड परीक्षा में कुल 90,244 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं, जिनमें 49,980 हाईस्कूल और 40,264 इंटरमीडिएट के छात्र-छात्राएं शामिल हैं। सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे सक्रिय कर दिए गए हैं। प्रश्नपत्रों के लिए सुरक्षित स्ट्रांग रूम की व्यवस्था की गई है, जिनकी 24 घंटे सीसीटीवी निगरानी की जाएगी। परीक्षा से पूर्व सभी केंद्रों का निरीक्षण भी पूरा हो चुका है। डीआईओएस विनोद कुमार मिश्र ने बताया कि केंद्र व्यवस्थापक, सह-केंद्र व्यवस्थापक और स्टेटिक मजिस्ट्रेट परीक्षा शुरू होने से कम से कम एक घंटा पहले केंद्र पर मौजूद रहेंगे। प्रश्नपत्र निर्धारित समय पर स्ट्रांग रूम से कड़ी निगरानी में परीक्षा कक्षों तक पहुंचाए जाएंगे। स्ट्रांग रूम की सुरक्षा के लिए गार्ड भी तैनात रहेंगे। दिव्यांग छात्रों के लिए सुविधाएं दिव्यांग छात्र-छात्राओं को प्राथमिकता के आधार पर स्क्राइबर (लेखन सहायक) उपलब्ध कराया जाएगा। सभी केंद्र व्यवस्थापकों को इस संबंध में पहले ही निर्देश जारी किए जा चुके हैं ताकि किसी भी छात्र की परीक्षा प्रभावित न हो। केंद्रों के आसपास सख्ती परीक्षा केंद्रों के 100 मीटर के दायरे में स्थित फोटोस्टेट और साइबर कैफे परीक्षा अवधि के दौरान बंद रहेंगे। संबंधित थाना प्रभारियों को इस संबंध में निर्देश दिए गए हैं। उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी और केंद्रों के आसपास धारा 144 भी लागू रहेगी। तीन हजार शिक्षकों की ड्यूटी परीक्षा संचालन के लिए लगभग 3,000 शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। इसमें माध्यमिक शिक्षा विभाग और बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षक शामिल हैं। सभी को समय से ड्यूटी स्थल पर पहुंचने और परीक्षा नियमों का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन ने दिया भरोसा बैठक में एएसपी पूर्वी पवन गौतम, बीएसए प्रवीण तिवारी सहित अन्य अधिकारियों ने तैयारियों की जानकारी दी और परीक्षा को निष्पक्ष व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने का भरोसा दिलाया।