लखनऊ में चटक धूप बढ़ा रही परेशानी:तीन दिनों तक चलेगी तेज गर्म हवा, दिन के साथ में रात में भी बढ़ेगी गर्मी

लखनऊ में सुबह से ही तेज धूप लोगों को परेशान कर रही। गर्म हवा के चलते सड़क पर आवाजाही करने में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। देर रात न्यूनतम तापमान 20 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग का अनुमान है कि आज अधिकतम तापमान 40 डिग्री रहने की संभावना है। दिन भर तेज धूप का असर बना रहेगा। पूर्वी हवा 5 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही। गर्म हवाओं का बना रहेगा असर मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले तीन दिनों तक लगातार तेज हवा का असर बना रहेगा। इस दौरान हीट वेव लोगों को मुश्किलें बढ़ाएगी। न्यूनतम तापमान 24 डिग्री के अधिकतम स्तर तक रहने की संभावना है, जबकि अधिकतम तापमान 40 डिग्री के आसपास बना रहेगा। मौसम विभाग ने पश्चिमी यूपी में कई जिलों के लिए हीट वेव का अलर्ट जारी किया है। मध्यम श्रेणी में लखनऊ की हवा रविवार को अधिकतम तापमान 38.8 डिग्री रहा। यह सामान्य से 1.6 डिग्री अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 19.5 डिग्री दर्ज किया गया। सुबह के समय लखनऊ के चार मॉनिटरिंग स्टेशनों का औसत AQI मध्यम श्रेणी में दर्ज किया गया। अलीगंज 197, गोमती नगर 112, अंबेडकर यूनिवर्सिटी 113 और कुकरेल का AQI 88 के साथ संतोषजनक श्रेणी में रहा।