विवाहिता ने पति पर लगाया मारपीट का आरोप:4 साल से चल रहा न्यायालय में मामला, दो बच्चों के साथ मायके में रह रही थी

श्रावस्ती के इकौना थाना क्षेत्र के जान मोहम्मद पुरवा की एक विवाहिता ने अपने पति पर मारपीट का गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत की है। महिला के पति के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का मामला करीब 4 साल से न्यायालय में चल रहा है। इस समय महिला अपने मायके में रह रही है। पुलिस कर रही मामले की जांच आसमा खातून, जो जान मोहम्मद पुरवा गांव की रहने वाली है, उसने पुलिस को बताया कि जब वह मायके से बाहर टहलने निकली थी, तभी उसके पति ने उसके साथ मारपीट की। उसने कहा कि पहले भी उसके पति ने कई बार उसके साथ मारपीट की है। आसमा की शादी 2015 में उसी गांव के एक युवक से हुई थी, उनके दो बच्चे भी हैं। पति के साथ अनबन के बाद से महिला अपने माता-पिता के साथ रह रही है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है।