शाजापुर में हुआ साप्ताहिक जनरल परेड:एसपी यशपाल सिंह ने किया निरीक्षण, 135 पुलिस कर्मी हुए शामिल

शाजापुर पुलिस लाइन में आज शुक्रवार सुबह 7 बजे साप्ताहिक जनरल परेड का आयोजन किया गया। एसपी यशपाल सिंह राजपूत ने परेड का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पुलिस अधिकारियों को पुरस्कृत भी किया। एसपी राजपूत ने कहा कि परेड जवानों में एकता और अनुशासन की भावना को मजबूत करती है। यह शस्त्र कवायद और फिटनेस को बेहतर बनाने में मदद करती है। साथ ही पुलिस कर्मियों और अधिकारियों के साथ सीधा संवाद का अवसर भी मिलता है। परेड में थाना प्रभारियों सहित सभी उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों ने स्कॉट ड्रिल और कदमताल का अभ्यास किया। रक्षित निरीक्षक वंदना सिंह ने परेड का संचालन किया। इस परेड में अनुविभागीय अधिकारी, थाना प्रभारी, रक्षित निरीक्षक, सूबेदार समेत विभिन्न पुलिस थानों, यातायात और रक्षित केंद्र के करीब 135 पुलिस अधिकारी और कर्मचारी शामिल हुए। यह आयोजन मध्य प्रदेश पुलिस महानिदेशक के निर्देश पर पुलिस की कार्यप्रणाली को और मजबूत बनाने के लिए किया गया।