सागर पुलिस की कांबिंग गश्त, गिरफ्तारी वारंटी किए तामील:पुलिस ने शहर के निगरानीशुदा बदमाशों की लोकेशन देखी

सागर में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने और अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस ने बुधवार को जिले भर में कांबिंग गश्त की। इस दौरान पुलिस ने न्यायालय द्वारा जारी स्थाई गिरफ्तारी वारंटी, सजायाफ्ता वारंटी और फरार आरोपियों को गिरफ्तार करने के साथ ही अवैध सट्टा और अवैध शराब के खिलाफ भी कार्रवाई की। कांबिंग गश्त के दौरान कैंट थाना पुलिस ने 3 स्थाई वारंटी, 14 गिरफ्तारी वारंटी तामील किए, जिनमें एक सजायाफ्ता वारंट भी शामिल है। इसके अलावा पुलिस ने 2 अवैध सट्टा और अवैध शराब के मामले भी दर्ज किए। वहीं मोतीनगर थाना पुलिस ने 6 स्थाई वारंटी और 9 गिरफ्तारी वारंटियों को गिरफ्तार किया। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया। इस अभियान के दौरान पुलिस ने थानों के निगरानीशुदा बदमाशों की लोकेशन की भी जांच की और जिलाबदर अपराधियों की जानकारी जुटाई।