रायसेन में शराब माफिया को महिलाओं की कड़ी चेतावनी:तीन शराब कारोबारियों को पकड़ा; कहा - नशे से बर्बाद हो रहे परिवार

रायसेन जिले के सिलवानी के ग्राम खमरिया में महिलाओं ने अवैध शराब के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। रविवार रात को महिलाओं ने शराब बेचते हुए तीन लोगों को पकड़ा और पुलिस के हवाले कर दिया। महिलाओं ने कहा उनका प्रदर्शन का एक ही मकसद है, गांव को शराब से मुक्त कराना। महिलाओं ने चेतावनी दी है कि अगर शराब माफिया ने गांव में यह धंधा बंद नहीं किया, तो वे क्षेत्रीय सांसद शिवराज सिंह चौहान से मिलेंगी। महिलाओं ने 3 युवकों को पकड़कर पुलिस को सौंपा महिलाओं ने सियरमऊ ठेके से छिपकर लाई जा रही अवैध शराब के साथ भगीरथ, गजराज और छोटू को रंगे हाथों पकड़ा। महिलाओं का कहना है कि शराब की लत ने खमरिया को नरक बना रखा था। शराबी दिन-रात गलियों में हंगामा करते थे। घरों में मारपीट होती थी। बच्चों का भविष्य और परिवार की शांति नशे की लत के कारण बर्बाद हो गई है। महिलाओं ने रात 10 बजे तक प्रदर्शन किया। उनका एक ही मकसद था - गांव को शराब से मुक्त करना। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपियों को हिरासत में ले लिया। पूर्व में महिलाओं ने जब्त शराब को नदी में बहाया था गौरतलब है कि सिलवानी क्षेत्र के कई गांवों में अवैध शराब का कारोबार चल रहा है। इससे पहले भी अन्य गांवों की महिलाओं ने अवैध शराब को जब्त कर नदी में बहा दी थी।