आगरा में खूब चले पटाखे, हवा हुई बहुत खतनाक:आज सुबह AQI 329 पहुंचा, बुजुर्गों और बच्चे रखें ध्यान, बाहर निकलने पर मास्क लगाने की सलाह

पिछली दिवाली की अपेक्षा इस दिवाली पर बहुत ज्यादा पटाखे चले। दिवाली की रात को चले पटाखों की वजह से शुक्रवार सुबह AQI 329 पहुंच गया है। जोकि बहुत खतरनाक स्थिति में है।
चिकित्सकों की सलाह है कि ऐसे वातावरण में मास्क लगाकर ही घर से बाहर निकलें। सांस से संबंधित बीमारी वाले मरीजों का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी है।
दिवाली की सुबह यानि 31 अक्टूबर को हवा आगरा की हवा संतोषजनक थी। AQI 100 के लगभग रहा। मगर, शाम होते-होते इसमें जहर घुलने लगा। रात 7.45 बजे AQI 276 पर पहुंच गया है।
रात 10.17 बजे AQI 283, रात 11.18 बजे AQI 300 और रात 12.30 बजे AQI 303 हो गया। जैसे-जैसे पटाखे चलते गए हवा में प्रदूषण बढ़ता गया।
पिछले साल दिवाली पर AQI सिर्फ 158 था। इसकी तुलना में इस साल आगरा की हवा में लगभग दोगुना प्रदूषण घुला है। ये हो सकती है परेशानी कैसे करें बचाव आस्थमा के मरीजों को ज्यादा परेशानी हो रही है। फेफड़ों से जुड़ी बीमारी वाले मरीजों को दिक्कत होती है। गर्म पानी की भाप लें। सुबह-शाम बाहर घूमने से बचें। वॉक पर न निकलें। डा. गजेंद्र विक्रम सिंह, चिकित्सक, SN मेडिकल कॉलेज पिछले दो सालों में दिवाली पर AQI की स्थिति
वर्ष (दिवाली के दिन) AQI
2023 158
2022 175