आग से 3 मकान जले; 2 मवेशियों की मौत:रायसेन में आगजनी की दो घटनाएं, दमकल ने पाया काबू

रायसेन में शुक्रवार को दो अलग- अलग स्थानों पर आग लगने की घटनाएं हुईं। जिसमें 3 मकानों में रखा गृहस्थी का सामान और दो भैंसे जल गई। ग्रामीणों की सूचना पर नगर पालिका की दमकल ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। घर में बंधे मवेशी भी आए चपेट में बेगमगंज में शुक्रवार को दो अलग-अलग स्थानों पर आग लगने की घटनाएं सामने आईं। पहली घटना बरखेड़ी जोरावर की है, जहां अज्ञात कारणों से अजीम मंसूरी के मकान में आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि पास के दो और मकान भी आग की चपेट में आ गए। जलील खां मंसूरी और चांद मियां मंसूरी के मकान पूरी तरह जल गए। साथ ही जलील मंसूरी के घर में बंधी दो भैंसे भी आग की चपेट में आने से जल गईं। नगरपालिका की दमकल ने पाया आग पर काबू ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन वे कामयाब नहीं हुए। नगर पालिका की दमकल ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। इससे अन्य मकान बच गए। हालांकि तब तक तीनों परिवारों की गृहस्थी का सारा सामान जलकर खाक हो चुका था। दूसरी घटना ऊमरखोह गांव में हुई। यहां नरवाई में लगी आग गांव तक पहुंच गई। जिसने प्रेम सिंह लोधी के खलिहान को नुकसान पहुंचाया। दमकल की टीम ने समय रहते आग पर काबू पा लिया। इससे बड़ी क्षति होने से बच गई।