खेत में सिंचाई कर रहे आदिवासी मजदूर को लगा करंट:मौके पर हुई मौत, सुबह परिजनों को मिला शव; सिलावन गांव की घटना

जिले के सिलावन गांव में करंट लगने से 22 वर्षीय आदिवासी मजदूर की मौत हाे गई। वह शनिवार सुबह खेत में सिंचाई कर रहा था, इस दौरान वह बिजली के तार की चपेट में आ गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार, मुंगावली थाना क्षेत्र के सिलावन गांव में मान सिंह पिता जगभान सिंह (22) एक खेत में मजदूरी करता था। शनिवार सुबह वह खेत में सिंचाई कार्य कर रहा था, इस दौरान वह बिजली के तार की चपेट में आ गया। इस दौरान उसे करंट का झटका लगा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद सुबह करीब 8:30 बजे जब उसके परिजन खेत में पहुंचे ताे उन्हें घटना का पता चला। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए मुंगावली सिविल अस्पताल भेजा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।