थाने के अंदर आग लगाने वाले शख्स की मौत:परिजनों ने पुलिस पर जलाने का लगाया आरोप; एसपी बोले-मामले की निष्पक्ष जांच करेंगे

कटनी के कुठला थाना परिसर में खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगाने वाले दलपत पटेल की शनिवार को जबलपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद उन्हें गंभीर हालत में जबलपुर रेफर किया गया था। मामले में परिजनों ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। वहीं पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है। चोरी के मामले में बेटा जेल में, पत्नी से पूछताछ पुलिस के अनुसार इंद्रनगर में सितंबर में हुई चोरी के मामले में कार्रवाई चल रही थी। इस मामले में आरोपी लाला निषाद पहले पकड़ा जा चुका था, जबकि दलपत का बेटा मोहित पटेल जेल में बंद था। गुरुवार को कुठला पुलिस मोहित को न्यायालय से पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ के लिए थाने लाई थी। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में मोहित और उसकी मां ने चोरी के गहने एक सुनार के पास बेचने की बात बताई थी। महिला की मौजूदगी के मिले प्रमाण पुलिस के अनुसार संबंधित सुनार की दुकान और आसपास जांच की गई, जिसमें दलपत की पत्नी की मौजूदगी के प्रमाण मिले। महिला ने पुलिस को बताया था कि चोरी का बचा हुआ कुछ जेवर उसका पति दलपत शुक्रवार को लेकर आएगा। इसके बाद शुक्रवार को दलपत थाने पहुंचा, जहां उसने खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। परिजनों ने पुलिस पर लगाया आग लगाने का आरोप घटना के बाद दलपत के परिजनों ने पुलिस पर आरोप लगाए हैं। उनके बेटे महेंद्र पटेल का कहना है कि पुलिस ने ही उनके पिता को आग लगाई। महेंद्र के मुताबिक, जलने के बाद उनके पिता ने बताया था कि थाने वालों ने आग लगाई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने मौके का जायजा लिया। एसपी बोले-आरोपों समेत पूरे मामले की निष्पक्ष जांच एसपी अभिनय विश्वकर्मा ने बताया कि इंद्रनगर चोरी मामले में रिमांड पर लिए गए आरोपी मोहित और उसकी मां से पूछताछ के आधार पर सुनार के यहां जांच की गई थी। वहां महिला की मौजूदगी की पुष्टि हुई थी। महिला ने अपने पति द्वारा शेष जेवर शुक्रवार को लाने की बात कही थी। शुक्रवार को पति के थाने पहुंचने के बाद उसने आत्मघाती कदम उठा लिया। परिजनों द्वारा लगाए गए आरोपों सहित पूरे मामले की गहन और निष्पक्ष जांच कराई जा रही है। -------------------- ये खबर भी पढ़ें… थाने के अंदर शख्स ने आग लगाई: बेटा बोला- पिता को चीखते हुए बाहर आते देखा कटनी जिले के कुठला थाना परिसर में शुक्रवार शाम उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक शख्स संदिग्ध परिस्थितियों में आग से बुरी तरह झुलस गया। गंभीर हालत में पीड़ित को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। पढ़े पूरी खबर…

Oct 3, 2026 - 08:42
 0  0