नेहरू उद्यान में लगेगी बाबा साहेब की प्रतिमा:आगर मालवा में 500 किलो की कांसे की मूर्ति का नगर प्रवेश

आगर मालवा में डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर कार्यक्रम किया गया। इस दौरान विजय स्तंभ चौराहे पर बाबा साहेब की प्रतिमा का नगर प्रवेश हुआ। स्थानीय विधायक मधु गहलोत और नगर पालिका परिषद अध्यक्ष निलेश जैन पटेल ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। विधायक ने कहा- अनुयायियों की मांग पर प्रतिमा मंगवाई विधायक मधु गहलोत ने कहा- अंबेडकर अनुयायियों की पुरानी मांग थी कि बड़ा गवलीपुरा मार्ग स्थित नेहरू उद्यान में बाबा साहेब की प्रतिमा लगाई जाए। इस मांग को स्वीकार करते हुए नगर पालिका ने प्रतिमा मंगवाई है। यह कांसे की प्रतिमा करीब 500 किलोग्राम वजनी है। कार्यक्रम में अजाक्स संगठन के पदाधिकारियों और कर्मचारियों ने प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। उन्होंने विधायक मधु गहलोत और नगर पालिका अध्यक्ष निलेश जैन पटेल का आभार जताया। मौके पर भाजपा कार्यकर्ता, पार्षद और नगर के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। यह कदम सामाजिक समरसता और डॉ. अंबेडकर के विचारों के प्रचार की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। प्रतिमा की स्थापना से नेहरू उद्यान को नई पहचान मिलेगी। इससे आने वाली पीढ़ियां बाबा साहेब के संघर्ष और योगदान से प्रेरणा ले सकेंगी।