आलीराजपुर में 24 लाख के सीसी रोड का निर्माण:कायाकल्प 2.0 योजना के तहत वार्ड एक में विधायक सेना पटेल ने किया भूमिपूजन
आलीराजपुर नगर पालिका के वार्ड क्रमांक 1 में कायाकल्प 2.0 योजना के तहत सीसी रोड निर्माण का भूमिपूजन रविवार दोपहर को किया गया। यह सड़क रेवला के घर से अनु बारिया के घर तक बनाई जाएगी। जोबट विधायक एवं आलीराजपुर नगर पालिका अध्यक्ष सेना महेश पटेल ने पूजा-अर्चना कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। इस सीसी रोड के निर्माण पर कुल 24 लाख रुपये की लागत आएगी। विधायक पटेल बोलीं- प्रत्येक नागरिक को मूलभूत सुविधाएं देना लक्ष्य इस दौरान विधायक पटेल ने कहा कि कायाकल्प 2.0 योजना के माध्यम से नगर में विकास के नए आयाम स्थापित किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि सड़क, नाली, प्रकाश व्यवस्था और स्वच्छता के कार्य प्रत्येक वार्ड में प्राथमिकता के साथ किए जा रहे हैं। उनका उद्देश्य है कि शहर के प्रत्येक नागरिक को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हों और आलीराजपुर स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित नगर के रूप में विकसित हो। जल्द शुरू होंगे यह कार्य
विधायक ने यह भी बताया कि नगर पालिका द्वारा अन्य वार्डों में भी सड़क, नाली और पेयजल संबंधी कार्य जल्द शुरू किए जाएंगे, जिससे शहर का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित हो सके।
भूमिपूजन कार्यक्रम में कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष ओ.के. प्रकाश राठौड़, पार्षद, नगर पालिका के अधिकारी-कर्मचारी, कांग्रेस कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित थे।