भोपाल के प्राइवेट बिजली नगर में होली का उत्साह:मंत्री सारंग और एमआईसी सदस्य वाणी की मौजूदगी में हुआ होलिका दहन, रंगों से सजी कॉलोनी

भोपाल के प्राइवेट बिजली नगर में होली का त्योहार बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। 13 मार्च को रात 11 बजे कॉलोनी में सामूहिक रूप से होलिका दहन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मंत्री विश्वास कैलाश सारंग और एमआईसी सदस्य अशोक वाणी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कॉलोनी के अध्यक्ष बीएस राजपूत और अन्य गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में गौ काष्ठ से निर्मित होली का विधिवत दहन किया गया। अगले दिन सुबह से ही कॉलोनी में होली की धूम मच गई। स्थानीय निवासियों ने घर-घर जाकर एक-दूसरे को रंग और गुलाल लगाया। महिलाओं और बच्चों ने भी बढ़-चढ़कर होली के रंग में हिस्सा लिया। सभी ने एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं और खुशियां साझा कीं। कार्यक्रम का समापन कॉलोनी के बड़े पार्क में हुआ। यहां सभी लोग एकत्र हुए और सामूहिक रूप से फाग गीत गाए। लोगों ने नृत्य किया और प्रसाद का वितरण भी किया गया।