मुरैना में सुबह-शाम ठंड, दिन में तेज धूप:29 डिग्री पहुंचा अधिकतम तापमान; गेहूं की फसल होगी प्रभावित

मुरैना में तापमान में अचानक वृद्धि हुई है, जिले का अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार इस तापमान वृद्धि से फसलों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा और वे समय से पहले पक जाएंगी। बता दें कि, शनिवार को सुबह से ही नगर में तेज धूप निकली हुई है। अचानक तापमान बढ़ने से लोगों के स्वास्थ्य पर विपरीत असर पड़ रहा है। लोग बीमार हो रहे हैं। जिला अस्पताल सहित निजी अस्पतालों में मरीजों की भीड़ लगी है। वर्षा के नहीं आसार मौसम विभाग की माने तो जिले में अब बारिश नहीं होगी। दिन-प्रतिदिन गर्मी बढ़ती जाएगी। गर्मी बढ़ने के कारण हवा में मौजूद ठंडक भी फीकी पड़ने लगी है। कृषि विभाग के अनुसार, अचानक बढ़ी इस गर्मी का असर जिले की फसलों पर पड़ेगा। गेहूं की फसल जल्द पक जाएगी, वहीं सरसों की फसल की पैदावार भी प्रभावित होगी। किसानों को अपनी फसलों की अधिक सिंचाई करनी पड़ेगी। सुबह-शाम ठंडक, दिन में गर्मी नगर में सुबह से ही तेज धूप पड़ने के साथ तेज गर्मी शुरू हो गई है। दोपहर में धूप अधिक तेज हो जाती है। शाम 6 बजे के बाद वातावरण ठंडा हाे जाता है। मौसम वैज्ञानिक हरविंदर सिंह ने बताया- तापमान में अचानक बढ़ोतरी हुई है। अचानक गर्मी बढ़ने का असर गेहूं और सरसों की फसल पर पड़ेगा। फसलें प्रभावित होगी।