राजगढ़ में सुबह से छाए रहे बादल:7.6 डिग्री पहुंचा न्यूनतम पारा; अलाव के पास बैठे दिखे लोग

राजगढ़ जिले में मंगलवार सुबह से बादल छाए रहे। वहीं बर्फीली हवाओं ने ठंड का असर बढ़ा दिया है। लोग अपनी दुकानों और घरों के सामने अलाव जलाकर राहत पाने की कोशिश कर रहे हैं। वहीं, बाइक चालक गर्म कपड़े पहनकर ठंड का सामना कर रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ठंडी हवाओं के चलते सुबह से ही लोग घरों में रहने को मजबूर हैं। मौसम में हुआ बदलाव बता दें कि, सोमवार सुबह मौसम साफ था और धूप खिली थी। लेकिन, शाम 5 बजे के बाद अचानक मौसम में बदलाव देखने को मिला। ठंडी हवाओं ने दस्तक दी, जिससे लोगों को अलाव का सहारा लेना पड़ा। मौसम के इस बदलाव का असर आज सुबह से भी देखने को मिल रहा है। आने वाले दिनों में और बढ़ेगी ठंड मौसम विशेषज्ञों के अनुसार अगले कुछ दिनों में तापमान में और गिरावट आ सकती है। ऐसे में लोगों को सलाह दी गई है कि ठंड से बचने के लिए गर्म कपड़ों का उपयोग करें और आवश्यक सावधानियां बरतें।