झाबुआ में टैम्पो ट्रैक्स पलटा, 3 की मौत:8 से ज्यादा लोग गंभीर; जहर खाए व्यक्ति को अस्पताल ले जा रहे थे

झाबुआ में पेटलावद के रायपुरिया थाना क्षेत्र में बोलासा घाट पर शुक्रवार रात करीब 11 बजे सवारी वाहन (टैम्पो ट्रैक्स) पलटने से महिला समेत तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में 8 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सभी घायलों को पेटलावद सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में तीन की हालत ज्यादा गंभीर है। डॉक्टरों के अनुसार प्राथमिक इलाज के बाद गंभीर घायलों को दूसरे अस्पताल रेफर किया जाएगा। पेटलावद थाना प्रभारी दिनेश शर्मा ने बताया कि सभी लोग धार जिले के रहने वाले हैं। ये लोग परिवार के एक व्यक्ति को जहर खाने के बाद इलाज के लिए पेटलावद सिविल अस्पताल लेकर जा रहे थे। इसी दौरान बोलासा घाट पर वाहन चालक ने संतुलन खो दिया और गाड़ी पलट गई। एक्सीडेंट से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें- जबलपुर में नदी में गिरी स्कॉर्पियो, 4 की मौत जबलपुर से करीब 45 किलोमीटर दूर सोमती नदी में तेज रफ्तार एसयूवी पुल से गिर गई। हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। दो की हालत गंभीर बनी हुई है, जिन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। सभी लोग चरगंवा से जबलपुर आ रहे थे। पढ़ें पूरी खबर...