राजगढ़ में भाजयुमो ने फूंका राहुल-सोनिया का पुतला:नेशनल हेराल्ड मामले को लेकर कांग्रेस कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया

राजगढ़ में भारतीय जनता युवा मोर्चा ने नेशनल हेराल्ड मामले को लेकर कांग्रेस के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने जिला कांग्रेस कार्यालय के सामने राहुल गांधी और सोनिया गांधी के पुतले जलाए। भाजपा जिला महामंत्री देवी सिंह सोधिया ने कांग्रेस पर घोटालों को लेकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की पहचान सिर्फ घोटालों से जुड़ गई है। सत्ता में रहते हुए उसने देश को गुमराह किया। वहीं, भाजयुमो जिला अध्यक्ष केपी पंवार ने कहा कि अब कोई भी नाम या चेहरा कानून से बड़ा नहीं है। जो लोग खुद को कानून से ऊपर समझते थे, उन्हें अब अदालतों का सामना करना पड़ रहा है। प्रदर्शन में जिला कार्यालय सह मंत्री फूल सिंह तंवर, मंडल अध्यक्ष मनीष जोशी, पूर्व मंडल अध्यक्ष साकेत शर्मा समेत कई पदाधिकारी मौजूद थे। प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि नेशनल हेराल्ड मामले की निष्पक्ष और तेज जांच हो। दोषियों को कानून के अनुसार सख्त सजा दी जाए। कार्यकर्ताओं ने नारे लगाए कि यह नया भारत है। यहां कानून सबके लिए समान है। भ्रांतियां फैलाकर अब कोई नहीं बच सकता।