श्योपुर में नेशनल हेराल्ड मामले में भाजयुमो का प्रदर्शन:सोनिया-राहुल का पुतला फूंका, रैली निकालकर की नारेबाजी

श्योपुर में भारतीय जनता युवा मोर्चा ने नेशनल हेराल्ड मामले को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। गुरुवार शाम जय स्तम्भ पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने सोनिया गांधी और राहुल गांधी का पुतला दहन किया। भाजपा जिलाध्यक्ष शशांक भूषण के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जय स्तम्भ से गोलम्बर तक रैली निकाली। फिर सोनिया-राहुल के खिलाफ नारेबाजी की और पुतला दहन किया। जिलाध्यक्ष शशांक भूषण ने कहा कि गांधी परिवार ने देश को धोखा दिया है। उन्होंने बताया कि नेशनल हेराल्ड मामले में ईडी ने सोनिया गांधी और राहुल गांधी की भूमिका को महत्वपूर्ण मानते हुए चार्जशीट दाखिल की है। उन्होंने कहा कि यह साबित हो चुका है कि दोनों नेता भ्रष्टाचार में शामिल हैं। इस दौरान प्रदेश कार्यसमिति सदस्य महावीर सिंह सिसौदिया, पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र जाट, नीरज जाट, संजय मंगल और युवा मोर्चा के कई पदाधिकारी मौजूद रहे। लेखराज गूर्जर, आकाश रावत, युवा मोर्चा जिला महामंत्री सौरभ भार्गव समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन में हिस्सा लिया।