सकेरा भडारण गांव में गेहूं की फसल जली:निवाड़ी में थ्रेसिंग के लिए रखी गेहूं की फसल जली, प्लास्टिक पाइप भी नष्ट

निवाड़ी जिले के पृथ्वीपुर थाना क्षेत्र के सकेरा भडारण गांव में एक किसान की गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। शनिवार की देर रात किसान बृज किशोर साहू के खेत में थ्रेसिंग के लिए रखी गेहूं की फसल में अचानक आग लग गई। आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप धारण कर लिया। फसल के साथ खेत में रखे प्लास्टिक पाइप भी जलकर नष्ट हो गए। गांव निवासी अयोध्या तिवारी ने धुएं और आग की लपटें देखते ही फायर ब्रिगेड को सूचना दी। स्थानीय ग्रामीणों ने भी आग बुझाने में मदद की। कई घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। लेकिन तब तक किसान की पूरी फसल जलकर राख हो चुकी थी। इस घटना से किसान परिवार में मातम छा गया है। बृज किशोर साहू ने बताया कि यह फसल उनकी सालभर की मेहनत का परिणाम थी। घटना की सूचना प्रशासन को दे दी गई है। नुकसान का आंकलन कर मुआवजे की मांग की जा रही है। आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। गर्मी और हवा के कारण चिंगारी फैलने की संभावना बताई जा रही है।