पत्तल में पत्थर रखकर किसानों ने किया विरोध:पांगरी बांध परियोजना में मुआवजे की मांग; डूब रही 287 हेक्टेयर जमीन

बुरहानपुर में पांगरी मध्यम सिंचाई बांध परियोजना से प्रभावित किसानों ने रविवार को विरोध प्रदर्शन किया। किसानों ने पत्तल में भोजन की जगह पत्थर रखकर सांकेतिक रूप से 'पत्थर खाओ आंदोलन' का आयोजन किया। प्रदर्शन पांगरी बांध निर्माण स्थल से लगभग एक किलोमीटर दूर स्थित शिव मंदिर के पास हुआ। किसानों ने सागवान की पत्तल में पत्थर परोसे और उन्हें खाने का सांकेतिक प्रयास भी किया। इस आंदोलन में बड़ी संख्या में किसान शामिल हुए। किसान उचित मुआवजे की मांग कर रहे किसानों का कहना है कि अगर उन्हें नियमानुसार मुआवजा नहीं मिला तो आगे चलकर यही स्थिति बन सकती है। इस परियोजना से 300 किसानों की 287 हेक्टेयर जमीन डूब क्षेत्र में आ गई है। किसान उचित मुआवजे की मांग कर रहे हैं और इसके लिए अपना विरोध दर्ज करा रहे हैं।

Aug 4, 2025 - 07:34
 0  4