इंदौर में ट्रैवल-टूरिज्म इंडस्ट्री से जुड़े लोगों का प्रदर्शन:कहा- पहलगाम में कड़े करने चाहिए सुरक्षा इंतजाम; कांग्रेस ने भी प्रदर्शनी लगाई
कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले को लेकर विरोध प्रदर्शन जारी है। शुक्रवार को ट्रैवल और टूरिज्म से जुडे़ संगठनों के सदस्यों ने रीगल चौराहे पर प्रदर्शन किया। ट्रैवल एजेंट एसोसिएशन ऑफ इंडिया के प्रदेश अध्यक्ष हेमेंद्र सिंह जादौन ने बताया कि यह दिल दहलाने वाली घटना थी। जिसके बारे में हम सोच भी नहीं सकते हैं। हम जान गंवाने वाले पर्यटकों को श्रद्वांजलि देते हैं और घायलों के जल्द ठीक होने की प्रार्थना करते हैं। जादौन ने कहा कि कश्मीर में धारा 370 हटने के बाद से बीते कुछ सालों से पयर्टन बढ़ गया था। कोविड के बाद से लोग कश्मीर जा रहे थे। इससे देशभर के लोगों को रोजगार मिल रहा था। यह आतंकी हमला पर्यटन पर है। पर्यटक वहां के पैकेजेस कैंसिल कर रहे हैं। लोगों में भय है। जादौन ने बताया कि टूरिज्म इन चुनौतियों का सामना करने में सक्षम है। जब-जब ऐसी चुनौती आई, इंडस्ट्री इससे उबरी है। टूरिज्म इंडस्ट्री मुश्किलों से उबर सकती है। हम सरकार से भी अनुरोध करेंगे कि वहां की सुरक्षा इंतजाम और कड़े किए जाए। जिससे पर्यटक पहले की तरह कश्मीर जा सकें। इस आतंकी हमले के विरोध में हमने रीगल तिराहे पर एक मानव श्रृंखला बनाई। जिसमें ट्रैवल एजेंट्स, एयरलाइंस के प्रतिनिधि, इंदौर होटल्स के कर्मचारी मौजूद थे। कांग्रेस ने प्रतीकात्मक राफेल में बांधी नींबू-मिर्ची इधर, कांग्रेस नेताओं ने रीगल चौराहे पर भारत के युद्ध विमान की प्रतीकात्मक प्रदर्शनी लगाई। जिसमें तेजस, राफेल, एमआईजी और सुखोई जैसे विमान शामिल थे। आम जनता में रोष है। व्याप्त मगर मोदी सरकार केवल चुनावी रैली और चुनावी भाषण और चुनावी जुमले बाजी करने में लगी है। कांग्रेस ने मांग की है कि तत्काल इन विमान का उपयोग पाकिस्तान को नेस्तनाबूत करने के लिए किया जाए।