जो फिट रहेगा वह हिट रहेगा:37 घंटे तक सूर्य नमस्कार करने वाले संदीप आर्य रतलाम आए; पौलेंड के वैज्ञानिक रिसर्च करेंगे
37 घंटे तक लगातार 20 हजार बार सूर्य नमस्कार कर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने वाले योग खिलाड़ी संदीप आर्य रविवार को रतलाम पहुंचे। 25 साल के संदीप अब तक योग में 6 अलग-अलग वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर चुके हैं। उनके इस रिकॉर्ड पर अब पौलेंड के वैज्ञानिक रिसर्च करेंगे। हरियाणा के हिसार के रहने वाले संदीप आर्य ने बताया कि शुरू से ही कुछ हटके करने का इरादा था। 2010 में योग की शुरुआत कर उन्होंने योग में पीएचडी की। पहला वर्ल्ड रिकॉर्ड 2018 में कोटा, राजस्थान में 5 हजार सूर्य नमस्कार करके बनाया। इसके बाद 8,500 सूर्य नमस्कार, 10 हजार, 12 हजार और 15 हजार सूर्य नमस्कार के वर्ल्ड रिकॉर्ड भी क्रमशः कोटा, लखनऊ, 2019 और नांदेड़ में बनाए। गुजरात में 20 हजार सूर्य नमस्कार का रिकॉर्ड
2 जून 2025 को गुजरात के सूर्य मंदिर मोढेरा में बिना रुके 37 घंटे तक 20 हजार बार सूर्य नमस्कार कर संदीप ने गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम किया। सबसे पहले स्वास्थ्य जरुरी है- संदीप
दैनिक भास्कर से चर्चा में संदीप ने कहा, "सबसे पहले स्वास्थ्य जरुरी है। एक घंटे योग करें। खेलें और फिट रहें। फिट रहेगा तो हीट रहेगा। मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ रहें। योग और खेल से जुड़ें, नशे से दूर रहें। मोबाइल गेम से दूरी बनाए रखें। नशा करना है तो माता-पिता और राष्ट्र की सेवा करें।" देश के आदर्श बनें और मेहनत करें
संदीप ने युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा, "चंद्रशेखर, भगतसिंह की तरह आदर्श बनो। देश के लिए कुछ करो। हिम्मत कभी ना हारो। मेहनत की सफलता हमेशा मिलती है।" पौलेंड के वैज्ञानिक करेंगे रिसर्च
संदीप ने बताया कि 1 सितंबर से पौलेंड के वैज्ञानिक क्रिज़्ज़टोफ़ स्टेक हिसार आकर उनके साथ रहेंगे। 18 सितंबर से 28 सितंबर तक वे संदीप की दिनचर्या, डाइट और सूर्य नमस्कार अभ्यास देखेंगे और रिसर्च करेंगे कि कैसे 37 घंटे तक लगातार योग किया जा सकता है। अगले रिकॉर्ड की तैयारी
संदीप रतलाम में अपने अंकल रतन जांगिड के यहां आए। उन्होंने कहा कि अब वह गुजरात में बनाए रिकॉर्ड को तोड़ने की तैयारी कर रहे हैं।