12वीं बोर्ड परीक्षा में विदिशा के 6 छात्र मेरिट में:79.80 प्रतिशत रहा परिणाम; पिछले साल से 13.09% बेहतर, यह छात्र रहे अव्वल

मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल की 12वीं की परीक्षा का परिणाम मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंगलवार को जारी किया। इस वर्ष जिले का परीक्षा परिणाम 79.80 प्रतिशत रहा। विदिशा जिले के छात्रों ने प्रदेश स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। परीक्षा परिणाम सुबह 10 बजे जारी किया गया। हालांकि, माध्यमिक शिक्षा मंडल की वेबसाइट की धीमी गति के कारण छात्रों और शिक्षा विभाग के अधिकारियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। यह छात्र रहे अव्वल आमखेड़ा सूखा के सरकारी स्कूल की अर्चना अहिरवार ने कला संकाय में प्रदेश में तीसरा स्थान प्राप्त किया। सकेत शिशु रंजन के छात्र अंश शर्मा ने कला संकाय में पांचवां स्थान हासिल किया।इसी तरह वाणिज्य विषय में साकेत शिशु रंजन स्कूल की रिक्षिता अरोरा ने नौवां स्थान प्राप्त किया। न्यू जैन स्कूल की दर्शनी यादव ने जीव विज्ञान में पांचवां स्थान हासिल किया। नवाकुर विद्या पीठ बासोदा की रिया पटवा ने पांचवां और द एनिमेंट पब्लिक स्कूल के आर्जव जैन ने छठा स्थान प्राप्त किया। जिला शिक्षा अधिकारी राम ठाकुर ने बताया इस वर्ष का परिणाम पिछले वर्ष की तुलना में 13.09 प्रतिशत बेहतर रहा। पिछले तीन वर्षों का परिणाम क्रमशः 2022-23 में 45.70 प्रतिशत, 2023-24 में 66.71 प्रतिशत और 2024-25 में 79.80 प्रतिशत रहा।