कार की डिग्गी से 21 किलो सूखा गांजा बरामद:2 तस्कर गिरफ्तार, 2.12 लाख का गांजा समेत कार जब्त; छत्तीसगढ़ से UP जा रही थी खेप

मैहर जिले की कोतवाली पुलिस ने गांजा तस्करी के आरोप में उत्तर प्रदेश के दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 2.12 लाख रुपए का गांजा और तस्करी में प्रयुक्त कार जब्त की है। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस को रविवार शाम सूचना मिली थी कि छत्तीसगढ़ से मैहर के रास्ते गांजे की एक बड़ी खेप उत्तर प्रदेश ले जाई जा रही है। इस सूचना पर सरलानगर से भदनपुर मार्ग पर कनवेयर बेल्ट के पास नाकाबंदी की गई। चेकिंग के दौरान, यूपी 32 डीई 0654 नंबर की एक कार को रोका गया। कार की डिग्गी से 21 किलो गांजा बरामद कार की तलाशी लेने पर उसकी पिछली सीट और डिग्गी से अलग-अलग बोरियों में 21 किलोग्राम से अधिक सूखा गांजा बरामद हुआ। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत 2 लाख 12 हजार रुपए बताई गई है। पुलिस ने कार में सवार अनिल द्विवेदी (37), पिता राजेश द्विवेदी, निवासी रामपुर, थाना सरधुआ, और विष्णुकांत पांडेय (21), पिता भुवननाथ पांडेय, निवासी पांडेय टोला-मछरिहा, थाना कर्वी-कोतवाली, जिला चित्रकूट (उत्तर प्रदेश) को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल की गई लगभग 2 लाख रुपए की कार को भी जब्त कर लिया है। पुलिस अब इन आरोपियों से पूछताछ कर मादक पदार्थ तस्करी में शामिल अन्य लोगों का पता लगाने की रणनीति बना रही है।

May 11, 2026 - 07:53
 0  0