झांसी जा रही पैसेंजर ट्रेन पर पथराव:टेहरका-मगरपुर के बीच हमला, महोबा का युवक घायल

मऊरानीपुर से झांसी जा रही पैसेंजर ट्रेन पर गुरुवार सुबह 9:30 बजे पथराव की घटना सामने आई। टेहरका और मगरपुर ग्रामों के बीच हुए इस हमले में महोबा के 21 वर्षीय अमरेन्द्र सिंह को सिर में चोट आई। निवाड़ी स्टेशन मास्टर ने तुरंत एम्बुलेंस 108 को सूचित किया। पायलट नीलेश यादव और ईएमटी संजीव कारपेंटर घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निवाड़ी ले गए। डॉक्टर आदर्श तिवारी और डॉ. आर.सी. मलारया ने उपचार किया। जांच में पता चला कि अमरेन्द्र अपने दोस्तों के साथ महोबा से झांसी जा रहा था। टेहरका और मगरपुर के बीच 4-5 अज्ञात लोगों ने ट्रेन पर पत्थर फेंके। एक पत्थर अमरेन्द्र के सिर पर लगा। निवाड़ी थाना पुलिस और रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची। पत्थरबाजों की तलाश जारी है। डॉक्टरों के अनुसार घायल की स्थिति स्थिर है। सिर में गहरी चोट के कारण निगरानी में रखा गया है। स्थानीय लोगों ने इस मार्ग पर पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है।