देवास में पांच दिन में 10 डिग्री गिरा तापमान:सुबह हल्की बूंदाबांदी, मौसम सुहाना; मौसम विशेषज्ञ बोले-अगले दो दिन ऐसा ही रहेगा

देवास में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। पिछले 5 दिनों में अधिकतम तापमान में 10 डिग्री की गिरावट आई है। गुरुवार सुबह आसमान में बादल छाए रहे। सुबह के समय हल्की बूंदाबांदी भी हुई। जिससे अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री दर्ज किया गया। बारिश से फसलों को नुकसान नहीं- मौसम विशेषज्ञ मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, अगले दो दिन मौसम ऐसा ही रहेगा। इसके बाद फिर से गर्मी बढ़ने की संभावना है। कृषि के लिए फिलहाल मौसम सामान्य है। इस सीजन में किसान अधिकतर सब्जियों की खेती कर रहे हैं। वर्तमान बारिश से फसलों को कोई नुकसान नहीं हुआ है। रविवार से प्रतिदिन मौसम में बदलाव देखा जा रहा है। सुबह साफ मौसम के बाद शाम को बादल छा जाते हैं। पिछले तीन दिनों से शाम के समय बारिश हो रही है, जिससे गर्मी से राहत मिली है। पिछले पांच दिनों का तापमान रविवार-अधिकतम तापमान 38 डिग्री सोमवार-अधिकतम तापमान 34 डिग्री मंगलवार-अधिकतम तापमान 32 डिग्री बुधवार-अधिकतम तापमान 30 डिग्री गुरुवार-अधिकतम तापमान 28 डिग्री

May 8, 2025 - 09:22
 0  1