बुरहानपुर में रेणुका झील में लगेंगे फव्वारे, बनेगी वॉक वे:विधायक, महापौर और कलेक्टर ने किया निरीक्षण; जल गंगा अभियान

प्रदेश भर में जल संरक्षण को लेकर चल रहे जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत बुरहानपुर में भी रेणुका झील के संरक्षण और कायाकल्प के कार्य किए जा रहे हैं। झील के उन्नयन कार्यों का गुरुवार को विधायक अर्चना चिटनिस, महापौर माधुरी पटेल, कलेक्टर हर्ष सिंह और अन्य जनप्रतिनिधियों ने निरीक्षण किया। इस दौरान नगर निगम आयुक्त संदीप श्रीवास्तव ने चल रहे विकास कार्यों की जानकारी दी। झील में होंगे ये बड़े काम विधायक अर्चना चिटनिस ने लोगों से अभियान में भाग लेकर इसे जनआंदोलन का रूप देने का आव्हान किया। उन्होंने कहा कि “रेणुका झील का कायाकल्प न सिर्फ जल संरक्षण की दिशा में एक मजबूत कदम है, बल्कि यह शहर की सुंदरता और पर्यावरण सुधार में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।” अभियान 30 मार्च से 30 जून तक चलाया जा रहा है और इसका उद्देश्य है वर्षा जल संचयन, जल स्रोतों का संरक्षण और स्वच्छता।

May 9, 2025 - 07:40
 0  2