ग्वालियर में निशा राठौर की मौत में नया मोड़:मां ने लगाए आरोप- लोडिंग वाहन की मांग पूरी नहीं होने पर पीटकर जबरन पिलाया तेजाब
ग्वालियर के थाटीपुर क्षेत्र में तेजाब पीने के बाद इलाज के दौरान दम तोड़ने वाली 26 वर्षीय निशा उर्फ रेनू राठौर की मौत के मामले में नया और सनसनीखेज मोड़ सामने आया है। मृतका की मां सुनीता राठौर ने पति गजेंद्र राठौर पर दहेज की मांग, लगातार मारपीट और जबरन तेजाब पिलाने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि यह आत्महत्या नहीं, बल्कि वर्षों से चली आ रही प्रताड़ना का नतीजा है। मृतका की मां के मुताबिक, शादी के करीब छह माह बाद से ही गजेंद्र राठौर दहेज में लोडिंग वाहन खरीदकर देने की मांग कर रहा था। मांग पूरी नहीं होने पर वह आए दिन निशा के साथ बेरहमी से मारपीट करता था। घटना वाले दिन भी इसी बात को लेकर विवाद हुआ और विरोध करने पर गजेंद्र ने कथित रूप से उसकी पिटाई कर जबरन तेजाब पिला दिया। 25 जून को निशा की माैत हो गई। दो साल पहले भी जिंदा जलाने की कोशिश का आरोप सुनीता राठौर का दावा है कि करीब दो वर्ष पहले भी गजेंद्र ने उनकी बेटी को जिंदा जलाने का प्रयास किया था। उस समय निशा किसी तरह जान बचाकर मायके पहुंची थी। गंभीर रूप से झुलसने के बाद उसके पिता मानसिंह राठौर ने उसका इलाज कराया था। परिवार और समाज के वरिष्ठ लोगों ने कई बार बैठक कर पति-पत्नी के बीच समझौता कराने और गजेंद्र को समझाने की कोशिश की, लेकिन उसके व्यवहार में कोई सुधार नहीं आया। परिजनों का कहना है कि निशा की शादी बड़े धूमधाम से हुई थी, जिस पर करीब पांच लाख रुपये खर्च किए गए थे। गृहस्थी का पूरा सामान भी दिया गया था, लेकिन इसके बावजूद दहेज की मांग और प्रताड़ना का सिलसिला नहीं रुका। वीडियो बना जांच का अहम आधार मौत से पहले सामने आए एक वीडियो में निशा गंभीर हालत में दिखाई दे रही है। वीडियो में वह पति गजेंद्र राठौर पर आरोप लगाते हुए कहती नजर आ रही है कि पिछले तीन-चार दिनों से उसका पति लगातार मारपीट कर रहा था और मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा था। विरोध करने पर उसने तेजाब पिला दिया। पुलिस इस वीडियो को जांच का अहम साक्ष्य मानकर पड़ताल कर रही है। मामले को और संवेदनशील बनाते हुए जांच में यह भी सामने आया है कि निशा दो माह की गर्भवती थी। उसने अपनी मां को भी गर्भवती होने की जानकारी दी थी। ऐसे में महिला के साथ गर्भस्थ शिशु की मौत ने भी मामले की गंभीरता बढ़ा दी है। ढाई साल पहले भी थाने पहुंची थी निशा पुलिस जांच में यह तथ्य भी सामने आया है कि यह पहली बार नहीं था जब निशा ने पति पर प्रताड़ना के आरोप लगाए हों। 31 दिसंबर 2023 को भी निशा थाटीपुर थाने पहुंची थी और पति गजेंद्र राठौर के खिलाफ दहेज की मांग और मारपीट की शिकायत दर्ज कराई थी। उस समय गजेंद्र थाने पहुंचा था और पुलिस के समक्ष लिखित रूप से आश्वासन दिया था कि वह भविष्य में पत्नी के साथ किसी प्रकार की मारपीट या प्रताड़ना नहीं करेगा। उसने यह भी लिखा था कि यदि भविष्य में पत्नी के साथ कोई अप्रिय घटना होती है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा सकती है। अब निशा की मौत के बाद यह दस्तावेज भी जांच के दायरे में आ गया है। पुलिस ने पैनल पोस्टमार्टम कराया महिला की मौत के बाद परिजनों ने दहेज हत्या, हत्या और प्रताड़ना सहित सख्त धाराओं में कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मायके और ससुराल पक्ष के बयान दर्ज कर लिए हैं। साथ ही शव का पैनल पोस्टमार्टम कराया गया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट, मेडिकल दस्तावेज, मृतका के वीडियो बयान और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। ये खबर भी पढ़ें… पति ने मारपीट के बाद जबरन तेजाब पिला दिया ग्वालियर के एक अस्पताल में भर्ती 26 वर्षीय गर्भवती महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। मौत से पहले रिकॉर्ड किए गए एक वीडियो में उसने अपने पति पर मारपीट, प्रताड़ना और जबरन तेजाब पिलाने का आरोप लगाया है। पुलिस वीडियो, मेडिकल रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों की जांच कर रही है। पूरी खबर पढ़ें...