शाजापुर में स्वस्थ समाज के लिए जैन ग्रुप की पहल:टीबी मरीजों को दिए फल-मेवे, दलिया और प्रोटीन युक्त आहार

शाजापुर में जैन श्वेतांबर सोश्यल ग्रुप ने शनिवार को 12 बजे करीब सामाजिक सेवा की एक अनूठी पहल की। ग्रुप के सदस्यों ने शनिवार को जिला क्षय एवं टीबी केंद्र पहुंचकर मरीजों को पौष्टिक आहार वितरित किया। ग्रुप के सदस्यों ने मरीजों से बातचीत कर उन्हें मानसिक रूप से मजबूत रहने की सलाह दी। संस्था के सदस्य आशुतोष जैन ने बताया कि टीबी एक संक्रामक रोग है। यह मुख्य रूप से फेफड़ों को प्रभावित करता है। उन्होंने कहा कि टीबी के उपचार में नियमित दवाओं के साथ संतुलित और पौष्टिक आहार भी जरूरी है। इससे रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है और मरीज जल्दी स्वस्थ होते हैं। ग्रुप ने मरीजों को दलिया, फल, सूखे मेवे और प्रोटीन युक्त खाद्य सामग्री वितरित की। संस्था ने भविष्य में भी इस तरह की सेवाएं जारी रखने का आश्वासन दिया। जिला क्षय नियंत्रण अधिकारी और अस्पताल स्टाफ ने इस पहल में सहयोग किया। उन्होंने संस्था के इस प्रयास की सराहना की।