शाजापुर के भदोनी में निकली कलश यात्रा:सैकड़ों महिलाएं-युवतियां सिर पर कलश लेकर मंदिर पहुंचीं, भजन-कीर्तन के साथ की पूजा

शाजापुर जिला मुख्यालय से लगे ग्राम भदोनी में शनिवार को धार्मिक आयोजन हुआ। दोपहर 12 बजे ग्राम बलड़ी से कलश यात्रा शुरू हुई। यह यात्रा पूरे गांव का भ्रमण करते हुए खेड़ा स्थित माताजी मंदिर तक पहुंची। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। महिलाएं और युवतियां सिर पर पवित्र कलश लेकर चलीं। यात्रा के दौरान धार्मिक धुनें और भजन-कीर्तन होते रहे। माताजी मंदिर पर यात्रा का समापन हुआ। श्रद्धालुओं ने मां को चुनरी अर्पित की। जल चढ़ाकर पूजा-अर्चना की गई। गांव के पटेल बलदेव सिंह ने बताया कि यह यात्रा पुरानी परंपरा है। उनके अनुसार माताजी ने एक भक्त को स्वप्न में दर्शन देकर इस धार्मिक आयोजन की शुरुआत का आदेश दिया था। मंदिर परिसर में भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। पूरे आयोजन के दौरान गांव में धार्मिक माहौल रहा।