विदिशा में प्रॉपर्टी विवाद में धारदार हथियार से हमला:दांगी परिवार के बेटे की मौत, पिता-भाई घायल; साहू परिवार पर हमले का आरोप
विदिशा में रविवार रात दो पक्षों के बीच पुराने मकान विवाद को लेकर मारपीट हो गई। घटना में 36 वर्षीय चंद्रप्रकाश दांगी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके पिता कमल सिंह दांगी और भाई कलेक्टर सिंह दांगी गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। घटना करारिया थाना क्षेत्र के सुल्तानिया गांव की है। पुलिस ने फिलहाल मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है और सावधानी के तौर पर पुलिस बल तैनात किया गया है। पुराने मकान को लेकर था विवाद जानकारी के अनुसार, दांगी परिवार और साहू परिवार के बीच चौराहे पर बने एक मकान को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। बताया जा रहा है कि दांगी परिवार ने मकान किराए पर दे दिया था। रविवार शाम को किरायेदार मकान का ताला खोल रहे थे, तभी साहू परिवार के पूरन साहू, श्रीराम साहू और अमर सिंह मौके पर पहुंचे और विवाद शुरू हो गया। आरोप है कि उन्होंने गाली-गलौच करते हुए ताला तोड़कर वहां दूसरा ताला लगा दिया। दांगी परिवार ने पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया दांगी परिवार ने करारिया चौराहा थाने में शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। रात को दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। घायलों का आरोप है कि अमर सिंह साहू, तोरण सिंह साहू और श्रीराम साहू ने धारदार हथियारों से हमला किया। चंद्रप्रकाश के सिर पर कई वार किए गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक के पिता कमल सिंह दांगी ने कहा, "हमने पहले ही पुलिस को शिकायत दी थी। यदि उन्होंने कार्रवाई की होती तो आज मेरा बेटा जीवित होता।" घटना की सूचना मिलते ही सीएसपी अतुल सिंह जिला अस्पताल पहुंचे और घायलों से मुलाकात की। उन्होंने बताया कि, "मकान विवाद को लेकर रात में दोनों पक्षों में झगड़ा हुआ, जिसमें चंद्रप्रकाश दांगी की मौत हो गई है। अन्य दो लोग घायल हैं, जिनका इलाज चल रहा है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।"