छिंदवाड़ा में अज्ञात वाहन ने युवक को मारी टक्कर, मौत:शादी समारोह से घर लौट रहा था राधेश्याम; घटना के बाद चालक फरार

छिंदवाड़ा में रविवार रात अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार 37 वर्षीय राधे श्याम सराठे की मौत हो गई। घटना रात 11 बजे शंकर प्रतिमा के पास की है। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार झिलमिली निवासी राधे श्याम सराठे अपने परिचित की शादी में शामिल होकर वापस अपने गांव लौट रहे थे। वे अपनी दोपहिया वाहन (MP28 NC 3440) से चौरई रोड होते हुए घर जा रहे थे। इसी दौरान उन्हें अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर के बाद मौके से चालक फरार राधे श्याम ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। घटना के कुछ देर बाद वहां से गुजर रहे राहगीरों ने जब राधे श्याम को सड़क पर घायल अवस्था में पड़ा देखा, तो तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही चौरई पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल एम्बुलेंस को बुलवाया। राधे श्याम को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शव को मर्चूरी में रखवाया गया है। पुलिस ने जानकारी दी कि सोमवार सुबह पोस्टमार्टम कराया जाएगा। जांच में जुटी पुलिस चौरई टीआई जीएस उइके ने बताया कि घटना की जांच शुरू कर दी गई है। अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और आसपास के CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि राधे श्याम को टक्कर किस वाहन ने मारी और हादसे की परिस्थितियां क्या थीं।

May 12, 2025 - 08:35
 0  6