हीरानगर में हादसा: बुजुर्ग महिला की टान गिरने से मौत:सिर में आई थी गंभीर चोट, पड़ोसी के पैर में फैक्चर

इंदौर के हीरानगर में रविवार रात एक बुजुर्ग महिला की एमवाय में मौत हो गई। देर शाम घर की सीमेंट की टान (छज्जा) गिरने के चलते वह गंभीर घायल हुई थी। उनका देर रात तक उपचार चला। इस हादसे में उनके पड़ोसी के पैर में भी फैक्चर हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हीरानगर इलाके के गौरीनगर में रहने वाली 63 वर्षीय मनोरमा पति प्रेमकुमार कुम्हार को उसका परिचित रॉबिन उपचार के लिए एमवाय अस्पताल लेकर पहुंचे थे। मनोरमा की रात 11 बजे यहां मौत हो गई। रॉबिन ने बताया कि मनोरमा करीब 8 बजे अपने पड़ोसी महेश के साथ बाहर के कमरे में बात कर रही थी। तभी वहां बनी टान अचानक उनके ऊपर गिर गई। सिर में गंभीर चोट लगने के चलते मनोरमा को अस्पताल लाया गया। वहीं इस हादसे में महेश भी घायल हो गया। उसका पैर फैक्चर हुआ है।
पड़ोसियों ने बताया कि मनोरमा के पति की करीब 2 साल पहले मौत हो चुकी है। उनका एक बेटा और बेटी भी काफी पहले शांत हो चुके हैं। कुछ समय से रिश्तेदार और आसपास के लोग की उनका ध्यान रखते थे। मनोरमा के खुद के परिवार में अब कोई नहीं बचा है। पड़ोसियों ने बताया कि आसपास के लोगों की मदद से उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। पुलिस ने शव को पोस्ट मार्टम के लिए रखवाया है।