पत्नी को पाकिस्तान में छोड़ा, दिल्ली में की दूसरी सगाई:कराची से पत्नी बोली-शादी रुकवाओ; इंदौर की पंचायत का फैसला-युवक को वापस भेजें

पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान में तनाव बना हुआ है। दोनों देशों में संघर्ष की स्थिति है। इस बीच मध्यप्रदेश के इंदौर में रह रहे एक पाकिस्तानी नागरिक का पारिवारिक विवाद सामने आया है। वह लंबे समय से भारत में लॉन्ग टर्म वीजा पर है। पांच साल पहले उसकी पाकिस्तान में कराची की महिला से शादी हुई है। वह एक बार पत्नी को भारत लेकर भी आया लेकिन कुछ समय बाद वापस भिजवा दिया। तब से वह पति के पास लौटने का इंतजार कर रही है। इस बीच महिला को पता चला कि उसके पति ने दिल्ली की एक युवती से सगाई कर ली है। वह उससे शादी करने की तैयारी में है। महिला ने इंदौर में समाज की पंचायत से शादी रोकने की गुहार लगाई है। पंचायत ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद इंदौर कलेक्टर को पत्र लिखा है। इसमें युवक को देश निकाला देने (पाकिस्तान भेजने) की सिफारिश की है। साथ ही कहा है कि उसने भारत में नियम विरुद्ध अवैध रूप से संपत्ति भी खरीदी है। पत्नी को पाकिस्तान भेजा, फिर नहीं बुलाया भारत पाकिस्तानी नागरिक विक्रम कुमार नागदेव बीते 12 साल से इंदौर में रह रहा है। उसने पाकिस्तान की निकिता के साथ 26 जनवरी 2020 को कराची में ही विवाह किया था। एक महीने बाद 26 फरवरी 2020 को वह निकिता को भारत ले आया। फिर वीजा में तकनीकी प्रॉब्लम बताते हुए 9 जुलाई 2020 को अटारी बार्डर से निकिता को वापस कराची भेज दिया। तब से उसने कभी निकिता को वापस भारत लाने के प्रयास ही नहीं किए। निकिता बार-बार उसे भारत बुलाने का कहती रही। इस बीच विक्रम ने दिल्ली की शिवांगी डिंगरा से सगाई कर ली। पत्नी ने सिंधी पंचायत से लगाई गुहार 15 जनवरी 2025 को पाकिस्तान से निकिता ने सिंधी पंच मध्यस्थता व विधिक परामर्श केंद्र, इंदौर से पति विक्रम की शिकायत वॉट्सएप पर की। पंचायत ने कहा कि उसे इंदौर आकर शिकायत दर्ज करानी होगी। इस पर निकिता ने आने से इनकार कर दिया कि कहा- मैं पाकिस्तान से ही सुनवाई चाहती हूं। इस पर पंचायत के अध्यक्ष किशोर कोडवानी ने कहा- शादी पाकिस्तान में हुई है। पति और पत्नी दोनों ही पाकिस्तान के रहने वाले हैं। ऐसे में आप दोनों पर पाकिस्तानी कानून लागू होता है। दोनों कानूनी रूप से तलाक लेकर दूसरी शादी के लिए स्वतंत्र हैं। विक्रम को देश निकाला दिया जाना चाहिए पंचायत का कहना है कि गैर भारतीय नागरिक विक्रम कुमार नागदेव B-201 ऑरेंज कंट्री, माणिकबाग रोड पर रहता है। वह केएन संस 488, जवाहर मार्ग पर व्यापार कर रहा है। उसने भारत सरकार की अनुमति बगैर नियम विरुद्ध यहां संपत्ति खरीदी है। विक्रम और निकिता ने कराची में हिंदू रीति रिवाज से शादी की है। विक्रम भारतीय कानून और सामाजिक परंपरा का पालन भी नहीं कर रहा है। ऐसी स्थिति में महिला को अपने अधिकारों के लिए कराची के कोर्ट में न्याय की गुहार लगाना उचित होगा। वहीं, विक्रम को भारत सरकार द्वारा निर्धारित प्रतिबंधों के अनुसार देश निकाला दिया जाना चाहिए। पिता बोले- बेटी को नहीं ले जा रहा दामाद निकिता के पिता मुनव्वर लाल ने दैनिक भास्कर से फोन पर बात की। बताया कि शादी के बाद बेटी को दामाद इंदौर ले गया था। कुछ दिन बाद कोरोना फैल गया तो अटारी बॉर्डर से बेटी को वापस कराची भेज दिया। इसके बाद से नहीं ले जा रहे हैं। मुनव्वर ने कहा- विक्रम बेटी को न तो तलाक दे रहा है, न ही उसे भारत बुला रहा है। इस बीच उसने दिल्ली की लड़की से दूसरी शादी की तैयारी कर ली है। कलेक्टर आशीष सिंह ने कहा- लाॅन्ग टर्म वीजा पर रह रहे लोगों पर नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। यदि किसी की नागरिकता का मामला विचाराधीन है तो उस पर भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। ये खबर भी पढ़ें... इंदौर के परामर्श केंद्र में पाकिस्तान-दुबई के भी केस इंदौर में पति-पत्नी के बीच विवाद और तलाक के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। शहर के सिंधी परामर्श केंद्र में पाकिस्तान और दुबई से भी केस आते हैं। सामाजिक कार्यकर्ता किशोर कोडवानी के मुताबिक, इंदौर की आबादी में 3% सिंधी समुदाय है। इनमें 26% लोगों के केस कुटुम्ब न्यायालय में चल रहे हैं। पढे़ं पूरी खबर...

May 13, 2025 - 06:50
 0  2