नेपानगर रेलवे ओवरब्रिज पर 40 एलईडी लाइट बंद:अंधेरे में दुर्घटना का खतरा, सेतु निगम ने जल्द सुधार का दिया आश्वासन

बुरहानपुर के नेपानगर में रेलवे ओवरब्रिज पर पिछले तीन दिनों से 60 में से 40 से अधिक एलईडी लाइटें बंद पड़ी हैं। इससे रात के समय आवागमन में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ओवरब्रिज पर लाइटों के न जलने से दुर्घटना का खतरा बढ़ गया है। गुरुवार को दो बाइक चालक आपस में टकरा गए। हालांकि कोई गंभीर हादसा नहीं हुआ। स्थानीय निवासी दीपक पटेल ने एलईडी लाइटों को तुरंत चालू कराने की मांग की है। सेतु निगम के सब इंजीनियर ईएंडएम चेतन कोठे ने लाइटों की जांच कर जल्द चालू कराने का आश्वासन दिया है। नगर पालिका अध्यक्ष भारती विनोद पाटिल ने बताया कि बिजली लाइट का संचालन सेतु निगम करता है। उन्होंने यह भी बताया कि ब्रिज पर दुर्घटनाओं को रोकने के लिए जालियां लगाने का प्रस्ताव है। इसके लिए टेंडर जारी कर दिए गए हैं। नेपानगर में यह ओवरब्रिज आवागमन का मुख्य मार्ग है। पहले मातापुर रेलवे गेट से आवागमन होता था, जो ओवरब्रिज बनने के बाद बंद कर दिया गया है।