कैदी और जेल प्रहरियों में मारपीट, चारों चोटिल:मुरैना में बैरक बदलते समय झगड़ा; दोनों आरोपियों को अलग-अलग रखा

मुरैना जिला जेल में दो कैदियों ने दो प्रहरियों के साथ में मारपीट कर दी। मारपीट करने के दौरान कैदियों के साथ-साथ दोनों प्रहरी भी चोटिल हो गए। घटना गुरुवार की है। जेल प्रहरी जयप्रकाश शर्मा पुत्र कालीचरन शर्मा और वीरेंद्र पुत्र ओखीराम कुशवाहा, दो बंदियों को एक बैरक से दूसरी बैरक में ले जा रहे थे। इसी बीच रास्ते में दोनों बंदियों ने दोनों प्रहरियों के साथ में मारपीट कर दी। दोनों प्रहरियों ने भी उनके साथ मारपीट की। इस घटना में दोनों बंदियों के चोट आई है वहीं दोनों प्रहरियों के भी चोटें आई हैं। जिन दोनों बंदियों ने दोनों कैदियों के साथ में मारपीट की है उनके नाम छोटू उर्फ अरविंद पुत्र पूरन तथा इमरान पुत्र अजीम खान है। दोनों बंदियों को अलग-अलग बैरकों में शिफ्ट किया गया है। चारों की कराई गई एमएलसी इस मामले की रिपोर्ट जेल प्रशासन द्वारा थाना कोतवाली में दर्ज कराई गई है। इसके साथ ही चारों लोगों की एमएलसी भी कराई गई है। जेल अधीक्षक ने बताया कैदियों की संख्या के अनुपात में जेल छोटी है, इसलिए कैदियों को पास-पास रखा जाता है। बाहर लाते समय दोनों कैदियों ने हमारे प्रहरियों पर हमला बोल दिया, जिसमें दोनों को चोटें आईं हैं। कोतवाली थाने में मामला दर्ज कराया गया है।

May 29, 2025 - 19:07
 0  17