बाइक सवार युवक को घायल कर भागा वाहन चालक:सिवनी के खमरिया गांव में हादसा, टक्कर मारने वाले वाहन का पता नहीं लगा पाई पुलिस

सिवनी जिले के खमरिया गांव के पास किसी वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल हो गया। घंसौर थाना पुलिस टक्कर मारने वाले वाहन का पता लगा रही है। पुलिस के मुताबिक, पहाड़ी निवासी 25 वर्षीय नील इनवाती रात में घंसौर से अपने गांव लौट रहा था। खमरिया गांव के पास उनकी बाइक को टक्कर मार दी। वाहन चालक मौके से फरार हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने तुरंत पुलिस और 108 एंबुलेंस को सूचना दी। घायल नील को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। घंसौर थाना प्रभारी लक्ष्मण सिंह झारिया ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।