रायसेन में 4 दिन में 8 डिग्री बढ़ा तापमान:24 दिन बाद पारा 40 डिग्री के पार, 15 जून तक मानसून आने की संभावना

रायसेन में नौतपा के दौरान लगातार बारिश से गर्मी से राहत मिली थी, लेकिन अब मौसम ने करवट ले ली है। जून की शुरुआत में ठंडक देने वाला मौसम अब तपिश में बदल गया है। चार दिनों में अधिकतम तापमान 34 से बढ़कर 42.1 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। बुधवार सुबह से ही सूरज ने तीखे तेवर दिखाए और दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा पसर गया। बीते शुक्रवार को जिले में अधिकतम तापमान 34 डिग्री था। रविवार को यह बढ़कर 38.2 डिग्री और सोमवार को 42.1 डिग्री तक पहुंच गया। मई के बाद पहली बार पारा 40 डिग्री के पार गया है। इससे पहले 16 मई को अधिकतम तापमान 40 डिग्री दर्ज हुआ था। दोपहर में सड़कें हुईं सूनी बुधवार को सुबह से ही धूप तेज रही। दोपहर 12 से 4 बजे तक सड़कों पर लोगों की आवाजाही बेहद कम रही। गर्म हवाओं और तपती धूप के कारण लोग घरों में ही रहे। जरूरी कामों के लिए भी लोग छांव और पानी की बोतल साथ लेकर निकलते नजर आए। 12 से 15 जून के बीच मानसून आने की संभावना मौसम विभाग के मुताबिक, वर्तमान में तीन स्तरों पर चक्रवातीय घेरे सक्रिय हैं, लेकिन इसके बावजूद मानसून की चाल धीमी है। पहले अनुमान था कि मानसून 10 जून तक पहुंच जाएगा, लेकिन अब यह 12 से 15 जून के बीच पहुंचने की संभावना जताई जा रही है।