अमन मैरिज गार्डन में हर्ष फायर से बच्चे को लगी गोली, इलाज जारी

सागर| गोपालगंज थाना क्षेत्र के एक मैरिज गार्डन में बीतीरात हुई शादी के दौरान हर्ष फायर किया गया। गोली लगने से 7 साल का बच्चा घायल हो गया। बताया जा रहा है कि फायर करते ही बच्चे को छर्रा मुंह के आसपास धंस गया। बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले में गोपालगंज पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गौरतलब है कि नशे में हर्ष फायर के दौरान पहले भी घटनाएं हो चुकी हैं। गोपालगंज पुलिस के अनुसार बरोदा गांव निवासी शैलेंद्र ठाकुर ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि 10 जून को मेरी मौसी की बेटी की शादी थी। शादी समारोह अमन मैरिज गार्डन में चल रहा था। मैं अपने बेटे रोहित और हर्ष ठाकुर के साथ शादी में शामिल होने आया था। रात करीब 12.30 बजे बारात लगने के बाद वर माला का कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान बाराती पक्ष से संजू सिंह ने 12 बोर की बंदूक से फायर कर दिया। बंदूक से निकले छर्रे मेरे बेटे हर्ष ठाकुर को लगे। छर्रा उसके होंठ, आंख के पास और पीठ में धंस गया। उसे बीएमसी में भर्ती कराया गया। शिकायत पर पुलिस ने संजू दांगी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर मामला जांच में लिया है। अस्पताल में भर्ती घायल बच्चा।