मौसम का हाल:42.6 डिग्री रहा अधिकतम तापमान, मौसम विभाग ने दी दो दिन लू चलने की चेतावनी

मौसम विभाग ने अगले दो दिन और लू चलने की चेतावनी जारी की है। पिछले दो दिन में संभाग में सागर, छतरपुर और टीकमगढ़ जिले में लू की स्थिति दर्ज की गई। वहीं अगले 24 से 48 घंटों में संभाग के सभी जिलों में लू चलने की संभावना है। बुधवार को दिन का अधिकतम तापमान 42.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो सामान्य से 3 डिग्री अधिक रहा, हालांकि मंगलवार से तापमान में 2.4 डिग्री की गिरावट रही। वहीं रात का न्यूनतम तापमान 30.5 डिग्री सेल्सियस रहा। जो सामान्य से 4 डिग्री अधिक रहा। मौसम विभाग के मुताबिक जिले में अगले दो दिन और यही स्थिति रहेगी। 14 जून से बादल छाने के आसार हैं। मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि एक ट्रफ (निम्नदाब की द्रोणिका) उत्तर-पूर्व राजस्थान से ऊपरी हवा के चक्रवातीय परिसंचरण (पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी) तक मप्र और छत्तीसगढ़ से होकर मध्य समुद्र तल से 0.9 किलोमीटर की ऊंचाई पर विस्तृत है। इसके साथ ही 14 जून के आसपास देश के मध्य और पूर्वी क्षेत्र के कुछ हिस्सों में दक्षिण-पश्चिमी मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हो रही हैं। इससे बादल छाने व कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने के आसार है। 14 जून के बाद तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जाएगी। तेज गर्मी से लाखा बंजारा झील किनारे मरी पड़ी मछलियां।