रात में बारिश से सागर में न्यूनतम पारा 6॰ लुढ़का:जिले में 1 इंच औसत बारिश हुई, उमस भरी गर्मी से लोग परेशान

मानसून की एंट्री से पहले सागर जिले में तेज आंधी और बारिश का दौर शुरू हुआ है। शनिवार रात जिले में झमाझम बारिश हुई। हवा-आंधी के साथ हुई बारिश से रात का तापमान 6 डिग्री तक लुढ़का है। पारे में गिरावट के बाद भी लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिली है। उमसभरी गर्मी से लोगों के हाल-बेहाल हैं। भू अभिलेख के अनुसार, 1 जून से अब तक सागर जिले में 1 इंच औसत बारिश दर्ज की गई है। इस दौरान सागर में 36 मिमी, जैसीनगर में 12, राहतगढ़ में 28, बीना में 13, खुरई में 19, मालथौन में 2, बंडा में 81, गढ़ाकोटा में 68, रहली में 30, देवरी में 6 और केसली में 52 मिमी बारिश हुई है। मौसम विभाग के अनुसार, मानसून आगे बढ़ा है, इस कारण से मौसम में परिवर्तन आया है। रविवार सुबह से सागर में धूप निकली है। धूप के बीच उमस से लोग परेशान हैं। इस दौरान सागर का अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम पारा 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, इस बार मानसून 8 दिन पहले देश में आ गया था। वहीं महाराष्ट्र-छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में यह तय समय से पहले पहुंच गया। ऐसे में अनुमान था कि मप्र में यह जून के पहले सप्ताह में ही आ जाएगा। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। पिछले 15 दिन से मानसून महाराष्ट्र-छत्तीसगड़ में एक ही जगह पर ठहरा रहा। इस कारण से एमपी में इसकी एंट्री नहीं हो पाई। हालांकि अब मानसून आगे बढ़ने लगा है। इसलिए 16-17 जून तक मानसून के प्रदेश में पहुंचने का अनुमान बना हुआ है।
पिछले 24 घंटे में जिल में हुई बारिश
पिछले 24 घंटों में जिले में 21.6 मिमी औसत बारिश दर्ज की गई है। जिसमें सागर में 23 मिमी, जैसीनगर में 12, राहतगढ़ में 16, बीना में 7, खुरई में 8, बंडा में 67, गढ़ाकोटा में 68, रहली में 22, देवरी में 2 और केसली में 31 मिमी बारिश हुई है।